चार ग्रहण घटित होंगे। संवत् 2082 वि. में भूमण्डल पर
विवरण 2082 वि. संवत् 2082 वि. में भूमण्डल पर चार ग्रहण घटित होंगे। इनमें से दो चन्द्रग्रहण और दो सूर्यग्रहण है। दोनो सूर्यग्रहण भारत में दृष्य नहीं है। और दोनो चन्द्रग्रहण भारत में दृष्य होंगे। खग्रास चन्द्रग्रहण- 07 सितम्बर 2025 ई. भाद्रपद पूर्णिमा, रविवार, दिनांक 07 सितम्बर 2025ई. को खग्रास चन्द्रग्रहण घटित होगा। यह ग्रहण सम्पूर्ण भारत में खग्रास रूप में दृष्य होगा। यह ग्रहण एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, मध्य पूर्व रूस, यूरोप और अफ्रीका में भी दृष्टिगोचर होगा। ग्रहण का सूतक- ग्रहण का सूतक दिनांक 07 सितम्बर 2025 ई. को 12 घ. 57 मिनट दिन में ही आरंभ हो जाएगा। ग्रहण आरंभ - 21 घ. 57 मि. सम्मीलन (खग्रास आरंभ) - 23 घ. 00 मि. ग्रहण मध्य - 23 घ. 41 मि. उन्मीलन (खग्रास समाप्त) - 24 घ. 23 मि. ग्रहण समाप्त - 25 घ. 26 मि. पर्वकाल - 3 घ. 29 मि., परमग्रास मान - 1.36 पाठक ध्यान दें कि ग्रहण स्पर्श रात्रि 09 बजकर 57 मिनट पर हो रहा है। ग्रहण स्पर्श के समय तक सम्पूर्ण भारत में चन्द्रोदय हो गया होगा। अतः ग्रहण स्पर्श के सुदूर खगोलिय दृष्य को सम्पूर्ण भारत से देखा जा सकेगा। ग्रहण के खग्रास रूप जिसमें...